आरएसएस द्वारा फूलों से खेली गई भव्य होली
दा रॉयल गार्डन में आयोजित हुआ मिलन समारोह कार्यक्रम
सिलवानी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रॉयल द्वारा नगर के दा रॉयल गार्डन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमें भव्य फूलों की संगीतमय होली खेली गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चेतन जी भार्गव भाईजी, जिला प्रचारक लखन जी उपस्थित रहे और उनके द्वारा भक्ति गीतों पर आधारित होली के गीत गाए गए। इस दौरान स्वयंसेवक भजनों पर झूमने पर मजबूर हो गए। चेतन जी भार्गव ने कहा कि भारत में होली बसंत ऋतु के आगमन पर मनाए जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्यौहार हैै। रंगों का त्यौहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से मनाया जाता है। यह पर्व सामाजिक सद्भाव प्रेम बंधुत्व का संदेश देता है। संघ ऐसे उत्सवों के माध्यम से एक दूसरे को गुलाल लगाकर सामाजिक समरसता का भाव जगाने का काम करता है। इस मौके पर काफी संख्या में स्वयंसेवकों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामना दी।
<no title>