कस्बा बमोरी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ


कुंडाली से,,,,राठी नगर कस्बा बम्होरी में चल रही सप्त दिवसीय संगीत मय श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास श्री श्री 1008 ब्रह्मचारी जी महाराज बापौली धाम ने कहा कि  परमात्मा से बड़ा दुनिया मे कोई नही परमात्मा सर्वशय है भगवान से बड़ा कोई नही भगवान सच्चदानंद है मनुष्य जो भी कर्म करता है बह सब जड़ है कर्म करनेवाला तो कर्म करता है फल परमात्मा के हाथ मे परमात्मा कर्म और भाग्य से नही मिलता परमात्मा मिलता है इच्छा से जिस समय मनुष्य के मन मे ईश्वर को पाने की इच्छा जागृत हो जयेगी ईश्वर प्रकट हो जाएंगे क्योंकि एक कदम मनुष्य परमात्मा की और बढ़ाता है तो परमात्मा साठ कदम बढ़ाता है इसलिए मनुष्य को सांसारिक बंधनो को छोड़कर ईश्वर की शरण मे रहना चाहिए आगे उन्होंने ने कहा मनुष्य को कभी अहंकार नही करना चाहिए अहंकार से मनुष्य की स्मृति खत्म हो जाती है कामनाओं से क्रोध उत्पन्न होता इंसान मुट्ठी भर सुख के लिए भटकना पड़ रहा है अगर मनुष्य भगवान की शरण मे रहेगा तो सुख के लिए भटकना नही पड़ेगा क्योंकि भगवान की भक्ति करने से दुख नहीं सुख मिलता है इसलिये मनुष्य को मोह नही करना चाहिए


मनुष्य के अंदर जो आत्मा बैठी है बह चेतन है जहां सुख होगा बहां दुख नही जयेगा परमात्मा हर प्राणी के अंदर आत्मा के रूप में विराजमान है इसके बाद भी इंसान दुखी है यदि मनुष्य मोह माया ईष्र्या    छोड़ कर भगवान की भक्ति करेगा तो तो मनुष्य को दुःख होगा ही नही इससे पहले व्यासपीठ से कृष्ण अर्जुन की कथा श्रवण कराई  भागवत कथा का आयोजन  मोती राम पटेल निम्नापुर बालो द्वारा किया जा रहा है कथा प्रतिदिन दोपहर 1 वजे से शाम 4 वजे तक किया जा रहा है कथा के चौथे दिन हजरों की संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण करने पहुंचे